अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
07 Jul 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज (एटा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 281/2023, धारा 420, 467, 468 एवं 471 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित अभियुक्त बलवीर पुत्र सियाराम सिंह (50 वर्ष) निवासी ग्राम हरसिंहपुर, थाना अलीगंज को सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कस्बा अलीगंज के मैनपुरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल छत्रपाल सिंह, कांस्टेबल हरिओम कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह शामिल रहे।
Advertisement









