ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाने वाला शातिर युवक गिरफ्तार
07 Jul 2026

ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाने वाला शातिर युवक गिरफ्तार
ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाने वाला शातिर युवक गिरफ्तार भदोही के गोपीगंज क्षेत्र में युवती को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने और उसके निजी फोटो व डिजिटल डेटा से छेड़छाड़ कर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज पुलिस ने मिर्जापुर तिराहे से पवन गुप्ता (25), निवासी करसौता, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में गोपीगंज पुलिस द्वारा की गई। ⚠️ किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, साइबर उत्पीड़न या धमकी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
Advertisement
Advertisement