गुरुपूर्णिमा और कांवड़ यात्रा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने गोकना गंगा घाट का किया निरीक्षण
07 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में श्रावण मास की तैयारियों को लेकर सोमवार को ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों द्वारा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने गंगा घाट का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा और 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग और घाट क्षेत्र का गहननिरीक्षण किया। उन्होंने घाट के पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी सेबातचीत कर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश यादव सहित कई तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।अपर पुलिस अधीक्षक ने गंगा में बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग कराने और खतरे का निशान दर्शाने के लिए लाल झंडियां लगवाने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्री गहरे पानी में न जा सकें। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा।इसके साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, मोबाइल शौचालय, स्वच्छ पेयजल, खोया-पाया केंद्र और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम करने को कहा। गंगा घाट पर लगातार पुलिस की चौकसी बढ़ाने और यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।
Advertisement









