अनियंत्रित कर पानी भरी हुई खाई में गिरी कार में सवार एक मौत छः घायल
06 Jul 2026

अनियंत्रित कर पानी भरी हुई खाई में गिरी कार में सवार एक मौत छः घायल
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सबीसपुर चौराहे के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से लखनऊ जा रहे परिवार की कार चालक को झपकी आने के कारण पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Advertisement
Advertisement