दतिया भगुवापुरा थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश
06 Jul 2026

दतिया भगुवापुरा थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश
भगुवापुरा थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की दी समझाइश दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने किया। इस दौरान थाना पुलिस का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।चेकिंग अभियान के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना बेहद आवश्यक है। दुर्घटना की स्थिति में सीट बेल्ट गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहनचलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Advertisement
Advertisement