*बीड़ी गुटका जुआ शराब का करेंगे दान तभी होगा स्वर्णिम संसार का निर्माण* *-- बी के चित्रा दीदी जी*
04 Jul 2026
Reporter- Ipshita Chaurasia
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरुआसागर में किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के चित्रा दीदी जी ने कहा कि वास्तव में बीड़ी गुटका जुआ शराब मानव के जीवन को खराब कर देता है मानव जीवन अमूल निधि है यह मानव मात्र को समझना चाहिए कि हमारा जो धर्म है हमारी जो संस्कृति है वह बहुत श्रेष्ठ है हम सभी देवकुल की आत्माएं हैं इसलिए इन सब चीजों को हाथ लगाना भी हमारे लिए वर्जित है इसलिए व्यसन बुराइयों का त्याग करें अपने जीवन को नशा मुक्त बनाएं तभी हमारा घर परिवार सुखी और संपन्न होगा जिन घरों में बीड़ी गुटका जुआ शराब से लोग ग्रसित होते हैं उस परिवार के दशा बहुत दयनीय हो जाती है और उन्होंने कहा कि आज का युवक व्यसन में है युक्ति फैशन में है और पूरा परिवार टेंशन में है इसलिए हमें इस तनाव टेंशन युवती जड़ से उखाड़ फेंकना है उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है उन्होंने आए हुए भाई बहनों को यह संकल्प कराया कि हम सभी पूरे समाज को नशा मुक्ति जन जागृति का संदेश देंगे हम नशे से दूर रहकर दूसरों को नशा मुक्त बनाने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम विशेष मातेश्वरी जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया।इस दौरान बरुआसागर केंद्र प्रभारी राज योगिनी बीके उमा दीदी जी ने कहा कि जब हम परमात्मा पर फिदा हो जाते हैं तो हर समस्या हमसे विदा हो जाती है इसलिए सब कुछ भगवान को सौप दे और भगवान को अपना बनाएं वह सब कुछ आपके लिए करने को तैयार है जिसे हमने जन्म जन्म से ढूंढा वह परमपिता परमात्मा इस समय आकर हम सभी मनुष्य आत्माओं को मुक्ति जीवन मुक्ति का वर्सा देते हैं एवं व्यसन बुराइयों से सुरक्षित करते हैं अपने जीवन के सारे बोझ परमात्मा को अर्पण कर दें उसके बन जाए उसको अपना बना लें इसके लिए हमें थोड़ा समय निकालना पड़ेगा क्योंकि समय का दान सबसे बड़ा दान है और कहा जाता है कि दे दान तो छूटे ग्रहण जब हम व्यसन बुराइयों का दान करेंगे तभी जीवन के ग्रहण खत्म होंगे और परमपिता परमात्मा हम सभी को पतित से पावन बनाकर स्वर्णिम संसार का वर्सा देने आए हैं इसलिए हम सभी को अपने जीवन को दिव्य गुणों से सजाना है खुश रहना है दूसरों को खुशी बांटनी है यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए इस दौरान नशा मुक्ति के नारे लगाए गए तत्पश्चात ब्रह्मा भोजन खिलाया गया। इस कार्यक्रम में मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी बी के चित्रा दीदी जी,बरुआसागर केन्द्र प्रभारी बी के उमा दीदी जी,निवाड़ी केंद्र प्रभारी बी के रचना दीदी जी, कटेरा केंद्र प्रभारी बी के रचना दीदी जी, बी के आरती दीदी, बी के रेखा दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बी के मोहिनी दीदी, बी के रूकमणि दीदी, बी के प्रिंसी दीदी, फिरोज खान पत्रकार भाई जी, पवन जैन पत्रकार भाईजी, अतुल सोनी पत्रकार भाई जी, प्रथम श्रीवास्तव पत्रकार भाई जी, सौरभ पाठक पत्रकार भई जी, हरनारायण साहू रंगवाले, प्रकाश साहू जी, बंधु साहू जी, राजकुमार साहू जी, राजनरायन भाई जी, लक्ष्मी प्रसाद भाई जी , सत्यप्रकाश राय, रमेश प्रसाद, मदन साहू, विवेक हरायण, संजीव भाई जी, महेश अग्रवाल व्यापार मण्डल संरक्षक, कन्हैया लाल भाई जी, विजय साहू, भरत भाई, रहीश साहू, दीपक साहू , सावन हरायन , सहित नगर से सैकड़ों भाई बहनों उपस्थित रहे।देर रात तक आने जाने वालों का तांता लगा रहा।
Advertisement









