जनपद में 'विकसित भारत जी रामजी ' का हुआ भव्य शुभारंभ
02 Jul 2026

जनपद में 'विकसित भारत जी रामजी ' का हुआ भव्य शुभारंभ
रायबरेली में 'विकसित भारत जी रामजी योजना' का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी विकास खंडों में पहले से ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया था। शुभारंभ के तहत प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन कर छह-छह विकास कार्य शुरू कराए गए, जिससे कुल 94 कार्यों का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों का मस्टर रोल पहले से जारी हो चुका है, उन्हें कार्यों में शामिल किया गया है। शासन के निर्देशानुसार जनपद में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement