डीएम ने एम्स स्थिति निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण
01 Jul 2026

डीएम ने एम्स स्थिति निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण
रायबरेली में 01 जुलाई को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एम्स, मुंशीगंज स्थित निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना हेतु अधिग्रहित की जाने वाली शेष भूमि का बैनामा शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने जहां पर अवैध अतिक्रमण है उसको तत्काल हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु के दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण का अवलोकन किया जिसमें साइड सर्विस लेन के निर्माण का लगभग कार्य पूर्ण हो गया था शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये, जिससे आमजन एवं राहगीरों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह अवर अभियंता सेतु निगम आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement