मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी
01 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने केएनपीजी कॉलेज, ज्ञानपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्थापित निशुल्क कोचिंग केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यूपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क तैयारी का अवसर प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Advertisement









