अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज पहुंचे रायबरेली
30 Jun 2026

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज पहुंचे रायबरेली
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज रायबरेली पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने अपने संगठन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण, गोसंरक्षण और सनातन परंपरा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, जिससे सनातन परंपरा प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक देसी गाय पालने की अपील करते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है, कार्यक्रम के समापन पर एक दर्जन से अधिक संगठनों को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
Advertisement
Advertisement