सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने किया रिजोर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण, जनसुनवाई व अभिलेख व्यवस्था पर दिया जोर
30 Jun 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
एटा। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने मंगलवार को थाना रिजोर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष तथा विभिन्न रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया।
सीओ ने थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाए।
Advertisement









