AIMIM में संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती, मोहम्मद आसिफ रेहमानी बने नागदा शहर सदस्यता अभियान प्रभारी
29 Jun 2026
Reporter--Mohammad Arif
नागदा, उज्जैन। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोहम्मद आसिफ रेहमानी को नागदा शहर सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति AIMIM के पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब फिरोज़ आज़म की अनुशंसा तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहसिन अली खान साहब की सहमति से उज्जैन जिले के प्रभारी जनाब असलम खान साहब द्वारा की गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए पार्टी नेतृत्व ने मोहम्मद आसिफ रेहमानी पर विश्वास जताया है कि वे नागदा शहर में सदस्यता अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि AIMIM का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुँचाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है, ताकि युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ सके।
नवनियुक्त सदस्यता अभियान प्रभारी मोहम्मद आसिफ रेहमानी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ आज़म एवं उज्जैन जिला प्रभारी असलम खान साहब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नागदा शहर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को AIMIM से जोड़ा जाएगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
इस नियुक्ति के बाद नागदा सहित पूरे उज्जैन जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद आसिफ रेहमानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान को नई गति मिलेगी और नागदा शहर में AIMIM का संगठन पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगा।
Advertisement









