दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों ने किया नमन, व्यापारियों को किया गया सम्मानित
29 Jun 2026

दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों ने किया नमन, व्यापारियों को किया गया सम्मानित
बरुआसागर। व्यापारी समाज के प्रेरणास्रोत एवं दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, बरुआसागर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन सर्राफा व्यापारी एवं व्यापार मंडल के संरक्षक महेश सराफ के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महादेव बाजपेई ने भामाशाह के जीवन एवं उनके अतुलनीय दान, राष्ट्रभक्ति तथा समाज सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज और व्यापारिक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके पश्चात वरिष्ठ व्यापारी एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक महेश सराफ ने भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश सराफ , सुरेश अग्रवाल, मोहन चौरसिया, महादेव बाजपेई, बॉबी अग्रवाल, राजेश नोगरैया, जयशंकर श्रीवास्तव, विनोद साहू, रवि अग्रवाल एवं प्रथम श्रीवास्तव सहित नगर के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
Advertisement