#हरदोई में शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग मौत...एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव...
29 Jun 2026

#हरदोई में शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग मौत...एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव...
#हरदोई में शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग मौत...एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव... हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,जब गांव के बाहर आम के एक पेड़ की एक ही डाल से युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अंकुर और 18 वर्षीय सुभाषिनी के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले, सजातीय और रिश्तेदार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक अंकुर और सुभाषिनी के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे,लेकिन रिश्तेदारी और सामाजिक बंधनों के चलते उनका रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच सका।इसी बीच फरवरी में अंकुर की शादी गोल्डी से हो गई,लेकिन बताया जाता है कि दोनों का संपर्क बना रहा। शनिवार रात दोनों अपने-अपने घरों से निकले और रविवार सुबह उनकी जिंदगी का दर्दनाक अंत एक ही पेड़ की डाल पर हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। सुबह खेतों में आम बीनने पहुंचीं महिलाओं ने जब दोनों के शव लटके देखे तो चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अंकुर की पत्नी गोल्डी पति का शव देखकर बदहवास हो गई।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन आत्महत्या की वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। एक पेड़, दो फंदे और अधूरी रह गई एक प्रेम कहानी...यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Advertisement
Advertisement