तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला बेटे की हालत गंभीर मां की मौके पर हुई मौत
29 Jun 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला बेटे की हालत गंभीर मां की मौके पर हुई मौत
रायबरेली‌ के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मधुकरपुर निवासी सुनीता के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा डंपर चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement