विकासखण्ड बडौद में पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।
28 Jun 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर-मालवा। दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान सर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ शोरभ शर्मा सर द्वारा 2 बुंद पोलियों कि दवा पिला कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद पर शुभारंभ किया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान सर द्वारा पोलियो कि जानकारी देते हुए कहा गया कि पोलियो एक लकवाग्रस्त बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है । पांच साल से कम उम्र के हर बच्चे को पोलियो का टीका लगवाना अनिवार्य है। पोलियो की दवा (पोलियो ड्रॉप्स) जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाती है। पोलियो का टीका ही पोलियो से बचाव का एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर कोल्ड चैन हेण्डलर रामलाल जाटव, नर्सिंग ऑफिसर देवंती वरखेड़े, ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर विजय नागर, बीईई रामलाल सिसोदिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर अशोक राठौर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Advertisement









