आगर मालवा जिले में पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।
28 Jun 2026

आगर मालवा जिले में पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।
आगर मालवा। दिनांक 28 जून 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार सर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह परिहार सर ने 2 बूंद पोलियो की दवा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगर पर पिलाकर किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह परिहार सर द्वारा बताया गया कि जिले में सभी विकासखण्ड में सीएचसी, पीएचसी, एसएचसी व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून 2026 (रविवार) से 30 जून 2026 (मंगलवार) तक पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। डॉ नरेन्द्र सिंह परिहार सर द्वारा यह भी बताया गया कि पोलियो की दवा (पोलियो वैक्सीन) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बच्चों को पोलियो (पोलियोमाइलाइटिस) नामक जानलेवा बीमारी से बचाती है। यह बीमारी हमेशा के लिए लकवा (Paralysis) का कारण बन सकती है या इससे बच्चे की जान भी जा सकती है। पल्स पोलियो अभियान के तहत दी जाने वाली ओरल ड्रॉप्स (OPV) से बच्चों में वायरस के संक्रमण और उसके फैलाव को रोकने में मदद मिलती है। इस अवसर पर वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अविनाश गेहलोत, नर्सिंग ऑफिसर चेतना सिंह, नीरज शर्मा, संदीप सोलंकी, भेरुलाल सोनी, गोविंद गोस्वामी एवं स्थानीय कार्यालय से समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Advertisement
Advertisement