असम में तैनात भारतीय सेना के जवान नरेंद्र यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम विदाई
28 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
असम में तैनात भारतीय सेना के जवान नरेंद्र यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम विदाई
भदोही जिले की औराई तहसील के बासुआ पट्टी गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नरेंद्र यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक पहुंचे तथा नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नरेंद्र यादव वर्ष 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में असम में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उनका कोलकाता में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जवान के निधन की खबर से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisement









