मुहर्रम पर्व पर हुसैनी इमामबाड़ा छोटे साहब मासूम कमेटी ने किया प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान
28 Jun 2026

मुहर्रम पर्व पर हुसैनी इमामबाड़ा छोटे साहब मासूम कमेटी ने किया प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान
मुहर्रम पर्व पर हुसैनी इमामबाड़ा छोटे साहब मासूम कमेटी ने किया प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान नागदा। मुहर्रम पर्व के अवसर पर हुसैनी इमामबाड़ा छोटे साहब मासूम कमेटी की जानिब से शहर में कानून-व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का साफा बांधकर भव्य इस्तकबाल और सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किया। अधिकारियों की सतर्कता, बेहतर समन्वय और मुस्तैदी के कारण पूरे शहर में मुहर्रम का पर्व पूरी शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। समिति की ओर से प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी इसी तरह आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। अधिकारियों ने भी समिति का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों और मुहर्रम कमेटियों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन खलील अहमद सांकले ने किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, समाजजन तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शहर में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।
Advertisement
Advertisement