वैश्य समाज संगठन का हुआ विस्तार दिनेश अग्रहरि बने विधानसभा अध्यक्ष
28 Jun 2026

वैश्य समाज संगठन का हुआ विस्तार दिनेश अग्रहरि बने विधानसभा अध्यक्ष
रायबरेली सलोन नगर स्थित बीकेटी टावर के कैम्प कार्यालय में वैश्य समाज संगठन का एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समाजसेवी दिनेश अग्रहरि को सर्वसम्मति से सलोन विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं *जिला महामंत्री रायबरेली* निवर्तमान सलोन अध्यक्ष सुनील साहू को पदोन्नत कर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। *नगर अध्यक्ष सलोन विपिन कौशल को सलोन नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। *समारोह के मुख्य अतिथि* वैश्य समाज लखनऊ मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष रायबरेली रामगोपाल वैश्य जी रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत व सम्मान किया गया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने कहा कि नई टीम के गठन से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आगामी 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय नंद गोपाल नंदी द्वारा लखनऊ में आयोजित *"पुण्यप्रताप महोत्सव"* में सलोन वैश्य समाज को सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शुभम अग्रहरी , दिनेश कौशल मंडल उपाध्यक्ष गौरव रस्तोगी पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवा लाल अग्रहरि, अध्यक्ष अग्रहरि समाज, नागार्जुन प्रसाद गुप्ता पूर्व सभासद,शुभम अग्रहरी, प्रधान मेवा लाल साहू, प्रधान दिलीप साहू, शुभम साहू, राकेश चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष,सुभाष जायसवाल, रितेश अग्रहरि सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई टीम को बधाई दी और समाज के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। और कार्यकम के अंत में दिनेश अग्रहरि द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
Advertisement
Advertisement