जिला कारागार परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की स्मृति में निर्मित स्मारक का हुआ लोकार्पण
28 Jun 2026

जिला कारागार परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की स्मृति में निर्मित स्मारक का हुआ लोकार्पण
रायबरेली में जिला कारागार परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में निर्मित स्मारक का लोकार्पण महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पी.सी. मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्मारक पर जनपद के 359 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर महानिदेशक ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग को सदैव प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने महानिदेशक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कारागार अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement