रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर जिले में पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान 2026 किया शुभारंभ
28 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और उन्हें गोद में लेकर स्नेह भी दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा ने ने बताया कि 28 जून से शुरू हुए अभियान के तहत जिले के 3,67,432 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन 1672 बूथों पर बूथ दिवस मनाया गया। 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 6 जुलाई को बी-टीम गतिविधि आयोजित होगी।
Advertisement









