72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट 05 अभियोग पंजीकृत
27 Jun 2026

72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट 05 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली में 27 जून को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व थाना खीरों के अन्तर्गत पुलिस चौकी सेमरी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीमों द्वारा थाना-भदोखर अंतर्गत ग्राम-भदोखर व मनहेरु तथा थाना खीरों के अंतर्गत महारानीगंज, सेमरी तथा बेहटा साटनपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश देकर कुल 72 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
Advertisement
Advertisement