24 घंटे में सुलझी चेन लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की सोने की चेन बरामद
27 Jun 2026
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। शहर में 76 वर्षीय बुजुर्ग से दिनदहाड़े हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 24 जून को आदर्श नगर सेक्टर-बी निवासी बंशीधर बरोनिया (76) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम करीब 4:30 बजे एक युवक उनके घर में घुसा और बाथरूम से बाहर आते ही उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
Advertisement









