जिलाधिकारी सरनीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया गेगासों गंगा पुल का किया निरीक्षण
27 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली से फतेहपुर को जोड़ने वाले गेगासों गंगा पुल से बड़ी राहत की खबर है। जिलाधिकारी सरनीत कौर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुल का निरीक्षण किया। लंबे समय से चल रहे मरम्मत कार्य के बाद अब पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। डीएम ने बताया कि पुल 1970 के दशक में बना था और इसके पिलर्स सहित आवश्यक स्ट्रेंथनिंग का कार्य पूरा किया गया है। साथ ही पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था भी जल्द कराई जाएगी। प्रशासन का दावा है कि 10 से 15 जुलाई के बीच भारी वाहनों के लिए भी पुल खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement









