राजस्थान के खाटू श्याम दरबार जैसी आस्था अब झाझनखेड़ा में भी, दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़
26 Jun 2026

राजस्थान के खाटू श्याम दरबार जैसी आस्था अब झाझनखेड़ा में भी, दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़

गाडरवारा शहर से लगे झाझनखेड़ा गांव में बना है राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम की तर्ज पर निर्मित श्याम दरबार इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और विशेष अवसरों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मंदिर को खाटू धाम की तर्ज पर बना बताया गया है तथा यह दावा किया गया है कि यहां की श्याम प्रतिमा खाटू धाम से लाई गई थी। 

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा श्याम की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के कारण दूर-दूर से भक्त यहां शीश नवाने पहुंच रहे हैं। भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठता है। हालांकि, मंदिर के "खाटू श्याम जैसा चमत्कारी" होने का दावा श्रद्धालुओं की आस्था और मान्यता पर आधारित है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। 

 

हमारी आप से अपील है कि यदि आप भी बाबा श्याम के भक्त हैं, तो श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता के साथ दर्शन करें तथा धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखें।

 

रिपोर्ट: अनुरुद्ध कौरव

Advertisement
Advertisement