भदोही : ड्रोन की निगरानी में निकले ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम
26 Jun 2026

भदोही : ड्रोन की निगरानी में निकले ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम
भदोही : ड्रोन की निगरानी में निकले ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम 26 जून शुक्रवार भदोही। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर जनपद भदोही में शांति, सौहार्द और सुरक्षा के बीच ताजिया जुलूसों का आयोजन कराया जा रहा है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों, ताजिया जुलूस के मार्गों, ऊंची इमारतों तथा छतों पर विशेष नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से जुलूस मार्गों की निगरानी कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष तकनीकी टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें। पुलिस ने ताजियादारों, जुलूस संचालकों और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर मुहर्रम को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #भदोही #मुहर्रम2026 #ड्रोन_निगरानी #भदोही_पुलिस #शांति_और_सौहार्द #ताजिया_जुलूस #कानून_व्यवस्था
Advertisement
Advertisement