भाई की हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हिकनी व हंसिया बरामद
26 Jun 2026

भाई की हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हिकनी व हंसिया बरामद
भाई की हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हिकनी व हंसिया बरामद गोपीगंज। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर छोटे भाई संजय सरोज की हत्या के मामले में गोपीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों ललऊ सरोज (45) व उनकी पत्नी चंदा सरोज (43) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की हिकनी और हंसिया भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून की रात घर के कमरों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में संजय सरोज की हिकनी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना गोपीगंज में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Advertisement
Advertisement