रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र दो अलग-अलग हादसों दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत
26 Jun 2026

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र दो अलग-अलग हादसों दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे कार्रवाई कर रही है की पहली घटना सावाँपुर नेवादा गांव की है, जहां 46 वर्षीय लाली सुबह बकरी चराने गई थीं । मुंडी पुर गांव निवासी ब्रजेश तिवारी खेत के चारों ओर लगाए गए तार में झटका करेंट दौड़ रहा था उसी की चपेट में आने से महिला की तड़पने लगी ग्रामीणो ने तुरंत ऊंचाहार सीएससी पहुंचा जहां पर देखते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना अलीनगर असकरनपुर गांव की है, जहां कल्पना देवी उम्र लगभग 37 वर्ष की घर में फर्राटा पंखे में करंट उतर आने से महिला की मौत हो गई। इन घटनाओं से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Advertisement
Advertisement