आग के कहर से वृद्धा की जिंदा जलकर हुई मौत
25 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में आग का कहर, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत मामला खीरो थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव का है जहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अचानक भीषण आग लगने से 75 वर्षीय रामावती की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय वृद्धा घर में अकेली थीं। आग इतनी भीषण थी कि उनका पूरा शरीर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से गांव में शोक की लहर है।
Advertisement









