मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
24 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास मंगलवार की शाम करीब 8 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नीरज सिंह और रामसजीवन मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सूची चौराहे के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रायबरेली जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
Advertisement









