भदोही मे मोहर्रम को लेकर खरगपुर में एएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक
23 Jun 2026

भदोही मे मोहर्रम को लेकर खरगपुर में एएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक
मोहर्रम को लेकर खरगपुर में एएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम खरगपुर में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं एवं ग्रामवासियों से संवाद कर शासन के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
Advertisement
Advertisement