चार घंटे के भीतर प्रशासन ने 30 वर्षों से लंबित एक किसान की भूमि पर दिलाया कब्जा
23 Jun 2026

चार घंटे के भीतर प्रशासन ने 30 वर्षों से लंबित एक किसान की भूमि पर दिलाया कब्जा
रायबरेली में सदर तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर एक ऐसा काम किया है, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। महज चार घंटे के भीतर प्रशासन ने न केवल 30 वर्षों से लंबित एक किसान की भूमि पर कब्जा दिलाया, बल्कि लाखों रुपये मूल्य की सरकारी बंजर जमीन को भी अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया।मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव का है। यहां के निवासी राम अवतार पुत्र स्वर्गीय दीवान अपनी एक बीघा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए पिछले तीन दशकों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। कल दोपहर किसान ने सदर तहसील पहुंचकर अपनी समस्या एसडीएम सदर गौतम सिंह के सामने रखी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान पता चला कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा किसान की भूमि के साथ-साथ करीब सवा बीघा सरकारी बंजर भूमि पर भी अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया और किसान को उसकी जमीन का अधिकार दिलाया, साथ ही सरकारी भूमि को भी मुक्त करा लिया।अपनी जमीन वापस मिलने से भावुक किसान ने सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम गौतम सिंह का आभार जताया। प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
Advertisement
Advertisement