लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली प्रशासन अलर्ट मोड में
23 Jun 2026

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली प्रशासन अलर्ट मोड में
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिले के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक 19 कोचिंग संचालकों ने पंजीकरण कराया है। शहर में कई कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है, जबकि कुछ संस्थान बिना मानकों के संचालित होने की आशंका है। फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और भवन सुरक्षा की जांच की जाएगी। डीएम ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
Advertisement
Advertisement