सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए पोस्टर एवं होर्डिंग हटाए गए
22 Jun 2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए पोस्टर एवं होर्डिंग हटाए गए
रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए विवादित होर्डिंग और पोस्टर हटाए गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव हरचंदपुर शिवदायक राहुल लोधी, बछरावां से विधायक श्याम सुंदर भारती सहित एक दर्जन से अधिक सपा नेताओं ने ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करी है सपा नेताओं ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है, जबकि होर्डिंग हटने के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Advertisement
Advertisement