नई तहसील परिसर बना योगमय, विधायक संग सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
21 Jun 2026

नई तहसील परिसर बना योगमय, विधायक संग सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
अलीगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह नई तहसील परिसर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और आमजन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम में एसडीएम जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे, नायब तहसीलदार वरुण कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत एवं अर्जुन कश्यप, भाजपा मंत्री अभिषेक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सह-संयोजक सदस्यता अभियान दिनेश गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद आर्या सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने सभी से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग तनाव और बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। वहीं तहसीलदार संजय सिंह ने योग को अनुशासित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में भी भाजपा नेता सूर्यकांत गुप्ता के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Advertisement
Advertisement