रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में थाना सलोन पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश
21 Jun 2026

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में थाना सलोन पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश
रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में थाना सलोन पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, 1 ई-रिक्शा, 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और 4100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रायबरेली के कई थाना क्षेत्रों समेत बस स्टैंड, जिला अस्पताल, सब्जी मंडी और प्रदर्शनी मेला क्षेत्र से वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement