राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में योग दिवस की धूम, संस्था प्रधान राम सजन सोनकर की अध्यक्षता में छात्रों ने सीखे योग के गुर
खमरिया
21 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में योग दिवस की धूम, संस्था प्रधान राम सजन सोनकर की अध्यक्षता में छात्रों ने सीखे योग के गुर
खमरिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज राजकीय हाई स्कूल लाला नगर के प्रांगण में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उनके वैज्ञानिक एवं शारीरिक महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता में भी अभूतपूर्व वृद्धि होती है।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें राजकुमार पांडे, डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद त्रिपाठी, लोकेश ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया।
शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रूप से छात्र राम पांडे, श्याम पांडे सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों का अभ्यास कर जीवन में प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
Advertisement









