खूजा में रामकुमार गुप्ता (अध्यापक) के यहां पण्डोखर धाम से पधारी सुश्री लीला भारती संगीत मय प्रवचन सुनाए
20 Jun 2026

खूजा में रामकुमार गुप्ता (अध्यापक) के यहां पण्डोखर धाम से पधारी सुश्री लीला भारती संगीत मय प्रवचन सुनाए
प्रवचन मे राम जानकी विवाह खूजा - स्थानीय ग्राम खूजा में गुरुवार की रात में तालाब मुहल्ले में प्रवचन का आयोजन किया गया । जिसमें प्रवचन प्रवक्ता पंडोखर धाम से पधारी सुश्री लीला भारती ने संगीतमय प्रवचन सुनाये उन्होंने श्री राम - जानकी विवाह पर प्रवचन सुनाते हुए कहा कि श्रीराम कथा से धर और समाज में पवित्रता बनती है जो सुख व शांति का आधार है उन्होंने श्रीराम कथा भागवत कथा व गीता के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने की बात कही उन्होंने कहा कि भगवान तो भाव के भूखे है उन्होंने विवाह अवसर पर वरमाला के दौरान जैसे ही हरे बांस मंडव छाये, सियाजू का ब्याहन राम आये तो वहां मौजूद सभी महिला पुरुष श्रद्धालु नाचने लगे इस अवसर पर आरती में यजमान के रूप में शामिल डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, श्रीमती रानी . रामकुमार गुप्ता द्वारा आरती की गई इस अवसर पर पंडित संजय महाराज, राजू महाराज, ग्राम के सरपंच रामजी महते, राजेन्द्र महते, रामनारायण खरे, मुलायम सिह राजपूत, दशरथ सिंह राजपूत विजय सिंह धाकड़, रामकिशोर धाकड पूर्व सरपंच, त्रिमोहन सिंह, विक्कू गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे । इसके अलावा पत्रकारो मे श्री विनोद धाकड़ प्रमुख रूप से मौजूद रहकर कार्यक्रम का संचालन किया
Advertisement
Advertisement