एमपी दौरे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, देवास जिले की तहसील कन्नौद के ग्राम डोकाकुई में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
20 Jun 2026

एमपी दौरे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, देवास जिले की तहसील कन्नौद के ग्राम डोकाकुई में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
भोपाल/देवास। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री L. Murugan 22 एवं 23 जून 2026 को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भोपाल और देवास जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मुरुगन 22 जून को नई दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल आगमन के बाद वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। दौरे के दूसरे दिन 23 जून को केंद्रीय मंत्री देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम डोकाकुई पहुंचेंगे। यहां वे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों से भी संवाद करेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे। डॉ. मुरुगन का यह दौरा ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Advertisement
Advertisement