केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत
19 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में 19 जून को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक केन्द्र रतापुर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी” के तृतीय दिवस पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जनपद/ मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उ०प्र० राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रखर मिश्र उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभारी मंत्री राकेश सचान द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी दौरान तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कर उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान द्वारा पीएम स्वनिधि के 05 लाभार्थी, पीएम किसान सम्मान निधि के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके साथ ही 10 किसानों को मिनीकिट (उर्द, मूंग, बाजरा), 10 किसानों को प्राकृतिक खेती की किट, सोलर पम्प के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, फार्मर मशीनरी योजनान्तर्गत 02 किसानों को चाभी वितरित की गई।
प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनियों’’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास, डिजिटल क्रांति और जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के अपने 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किये है। कार्यक्रमों में एक भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जो पिछले 12 वर्षों में कृषि, विज्ञान, डिजिटल तकनीकी, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश की प्रगति को दर्शाती है। इसके साथ ही जनसामान्य को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य मेले, कौशल विकास शिविर और जन कल्याणकारी स्टॉल लगाये गये है। जन कल्याण शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं और युवाओं से संवाद कर उन्हें रोजगार सृजन और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।
प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह न केवल लागत को कम करती है, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से जहां एक ओर मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में प्राकृतिक खेती एक स्थायी एवं सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर रही है।
प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे किसान सशक्त एवं समृद्ध होंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये तथा प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला गया।
मंच का संचालन एस०एस० पांडेय द्वारा किया गया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कुलदीप द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, परियोजना निदेशक डूडा शशी कुमार मेहरोत्रा, सिटी मिशन मैनेजर नेहा श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) कुंवर सतेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश चौधरी, शीवेन्द्र सिंह, शरद सिंह, जन्मेजय सिंह सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
Advertisement









