उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
19 Jun 2026

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सांसद के जन्मदिन पर सीमहैंस हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया।
Advertisement
Advertisement