अपना दल (एस) की विशेष समीक्षा बैठक हुई संपन्न ,संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा
19 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में अपना दल (एस) की विशेष समीक्षा बैठक पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं जनपद प्रभारी राम लखन पटेल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उर्फ पोनू पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपना दल (एस) समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक एल.सी. कनौजिया, किसान मंच जिला अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, पूर्व युवा मंच जिला अध्यक्ष राजन पटेल, राष्ट्रीय व्यापार मंच जिला अध्यक्ष मानसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष आकाश राणा, विधिक मंच जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला महासचिव विजय चौधरी, जिला महासचिव अतुल चौधरी, संस्कृत मंच जिला अध्यक्ष हैप्पी पटेल, श्रमिक मंच जिला अध्यक्ष रामजी पटेल, सलोन विधानसभा अध्यक्ष कमलेश पटेल, सरेनी विधानसभा अध्यक्ष रामू लोधी, ऊंचाहार विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल, सदर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभय सोनकर, पंचायत मंच जिला अध्यक्ष रामपाल, छात्र मंच जिला अध्यक्ष यथार्थ उपाध्याय, जिला सचिव दिलीप पटेल, जिला सचिव इंद्रेश विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल तथा जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने संगठन की भावी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं आगामी रणनीति के संकल्प के साथ हुआ।
Advertisement









