सर्राफा व्यवसाई को गोली मारकर लाखों के जेवरात से भरा बैग लूटा
19 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में बृहस्पतिवार की शाम को बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि रमन कुमार अपनी सर्राफा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब ₹5 लाख रूपये से अधिक के जेवरात थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Advertisement









