आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप
19 Jun 2026

आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पीछे लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार की शाम को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement