राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भदोही के आशुतोष ने जीता रजत पदक
18 Jun 2026

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भदोही के आशुतोष ने जीता रजत पदक
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भदोही के आशुतोष ने जीता रजत पदक भदोही। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एसएमजेएन डिग्री कॉलेज, गोविंदपुर में आयोजित ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भदोही के युवा तीरंदाज आशुतोष पटवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग के कंपाउंड राउंड में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। प्रतियोगिता 16 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। आशुतोष पटवा वर्तमान में श्री दयाल आर्चरी अकादमी, देवनाथपुर लक्ष्मण पट्टी (भदोही) में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की अपनी पहली प्रतियोगिता में ही पदक जीतकर उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आशुतोष के पिता अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर आशुतोष ने जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है।
Advertisement
Advertisement