भदोही में विकसित भारत की झलक, विकास की उपलब्धियों से सजी प्रदर्शनी का शुभारंभ
17 Jun 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
भदोही में विकसित भारत की झलक, विकास की उपलब्धियों से सजी प्रदर्शनी का शुभारंभ
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, भदोही परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकसित भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं एवं विकास यात्रा की जानकारी दी जा रही है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान
Advertisement









