रायबरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई बड़ी कार्यवाही
16 Jun 2026

रायबरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई बड़ी कार्यवाही
रायबरेली में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में लगे 17 वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियान में एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव, खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Advertisement
Advertisement