अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग दिवस का हुआ शुभारंभ
16 Jun 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रायबरेली में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हो गया है। कृष्णा डायमंड एंड ज्वेलरी ग्रुप द्वारा आयोजित इंदिरा उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग गुरु डॉ. रवि प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
Advertisement









