नर्मदा क्षेत्रीय गोंड समाज धर्मशाला नेमावर की नई समिति का गठन, सुरेश ईवने (लहकी) बने अध्यक्ष...
16 Jun 2026

नर्मदा क्षेत्रीय गोंड समाज धर्मशाला नेमावर की नई समिति का गठन, सुरेश ईवने (लहकी) बने अध्यक्ष...
नेमावर | नर्मदा क्षेत्रीय गोंड समाज धर्मशाला नेमावर समिति की बैठक रविवार, 14 जून 2026 को आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन करना था। समिति गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक हीरालाल उईके, दरियाव सिंह परते एवं जयनारायण धुर्वे की देखरेख में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से सुरेश ईवने (लहकी) को समिति का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में रामबकश मर्सकोले एवं रामोतार परते को उपाध्यक्ष, दरियाव सिंह परते को सचिव, मुकेश वरकड़े को सह सचिव, अजय मर्सकोले को कोषाध्यक्ष तथा हीरालाल उईके, जयनारायण धुर्वे एवं लक्ष्मण उईके को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं विनोद कुमरे को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मदन ईवने, डॉ. सतीश उईके, रितेश उईके, सुरेश धुर्वे, रामनिवास भलावी, हेमराज ईवने, मोहन धुर्वे, महेश साराठिया एवं जाकेश परते को समिति सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में समिति संचालन एवं समाजहित के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण नियमावली भी बनाई गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पदाधिकारी प्रतिवर्ष ₹1100 का योगदान देगा। प्रत्येक अमावस्या की चौदस की रात्रि में व्यवस्था संचालन हेतु समिति का एक सदस्य 24 घंटे उपस्थित रहेगा। समिति का कार्यक्षेत्र पूरे देवास जिले में रहेगा तथा समाज से जुड़े किसी भी घटनाक्रम पर समिति स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करेगी। साथ ही प्रतिवर्ष न्यूनतम एक लाख रुपये का चंदा संग्रह करना अनिवार्य किया गया तथा प्रत्येक अमावस्या को नियमित बैठक आयोजित करने और सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। नई समिति के गठन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा
Advertisement
Advertisement